Powerful mantra: मुश्किल वक्त हर किसी की जिंदगी में आता है तब व्यक्ति असहाय, बेबस महसूस करता है। परिस्थितियों इतनी हावी हो जाती है कि वह खुद से ही नफरत करने लगता है, ऐसे में भगवान पर से विश्वास उठना भी सामान्य बात है लेकिन जो व्यक्ति मुश्किल वक्त में श्री कृष्ण के दिए इस 1 मंत्र का जाप कर लेता है उसकी सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
भगवान श्री कृष्णा विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं उनके लीला अपरंपार है। कहते हैं मंत्र जाप मैं शक्ति होती है जो भी भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करता है उन्हें बैकुंठ प्राप्त होता है। श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं मानसिक शांति मिलती है और आध्यात्मिक विकास होता है।
प्रेमानंद जी महाराज ने अपने आश्रम राधा केली कुंज में हुए प्रतिदिन के सत्संग में भी इस बात को उजागर किया था उन्होंने कहा कि भयानक से भयानक स्थिति में अगर कोई व्यक्ति इस 1 मंत्र का जाप कर लेता है तो वह बड़ी से बड़ी मुश्किल से बाहर निकल सकता है उसके दुख दूर हो सकते हैं, बस शर्त है मांस, मदिरा का सेवन न करें और किसी के साथ वयविचार ना करें।
प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन मैं रहते है वह राधा कृष्ण के उपासक है जिनकी वाड़ी का जादू आज युवाओं को सही मार्ग पर का रहा है। उनका मानना है कि मंत्र जप कलयुग मैं भगवत प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग है यदि मंत्र जाप के अलावा कोई राधा नाम जप करता है तो उसको भी वही फल प्राप्त होता है।
श्री कृष्ण मंत्र (powerful mantra)
कृष्णाय वासुदेवाय हरहे परमात्मने।
प्रणता क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।
अर्थ – हे कृष्ण वासुदेव, हे हरि परमात्मा, हे गोविंद हम अपने सारे दुखों के नाश के लिए आपके समक्ष अपना सिर झुकाते हैं।
इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र को पवित्रता, शुद्धता सफलता और आरोग्य का कारक माना गया है, जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है क्लेश और नकारात्मकता नष्ट होते है, बड़े बुजुर्गों में स्नेह भाव पैदा होता है और बच्चों के आत्मिक विकास को बल मिलता है।
श्री कृष्ण के इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को ज्ञान के साथ साथ धन संपत्ति, समाज मैं सम्मान, सफलता और ऐश्वर्य प्राप्त होता है, यदि आप इसका सही उच्चारण करते है तो श्री कृष्ण की भक्ति का वैभव प्राप्त हो सकता है जो कि बहुत कम लोगों को मिलता है। मंत्र जाप का लाभ तभी होता जब इसके भाव वह अर्थ को समझा जाए अन्यथा यह शब्द मात्र रह जाता है।
मंत्र जाप के 6 फायदे (powerful mantra)
- मंत्र जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है, तनाव व चिंता खत्म होती है
- आत्मा की शुद्धि के लिए प्रतिदिन मंत्र जाप आवश्यक माना गया है
- घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और आध्यात्मिक विकास होता है
- व्यक्ति का अपने काम में मन लगता है, उसकी समाज मैं प्रतिष्ठा बढ़ती है
- मंत्र जाप करने से नींद अच्छी आती है, आनंद महसूस होता है
- मंत्र जाप करने से मन शांत रहता है जिसे ध्यान केंद्रित रहता है
Powerful mantra मंत्र जाप करना किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि मंत्र में शक्ति होती है यही शक्ति शरीर 7 चक्रों को खोल देती है, इसके प्रयोग से अल्फा वेव निकलती है जो आपके चारों तरफ एक ऊर्जा तरंग की तरह बहती है जिसका मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है।